
Deoghar : देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलहोरी गांव में चोरों ने एक राशन दुकान को निशाना बनाते हुए लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सामान व नकद की चोरी कर ली। घटना 17 जुलाई की रात की बताई जा रही है।

पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर सरसों तेल, घी, जीरा, मरीच, दाल, पापड़, चावल, आलू, चीनी समेत अन्य खाद्य सामग्री और वार्डमाई मशीन, सीसीटीवी कैमरा सहित करीब 80-90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

साथ ही दुकान में रखा लगभग 8 हजार रुपये नकद भी गायब हो गया।
पीड़ित ने चोरी हुए सामान की सूची भी पुलिस को सौंपी है। कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये की चोरी का दावा किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई करने व चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


