
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ट्विटर और फेसबुक अकांउट रविवार को हैक हो गया है। इसकी पुष्टि रघुवर दास ने की है। साथ ही लोगों से किसी प्रकार की सूचना शेयर नहीं करने की अपील की गयी है। इस मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी है।

मामले में ट्विटर और फेसबुक को ऑनलाइन कंप्लेन कर अकाउंट को फिर से रिस्टोर करने के लिए आग्रह किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गयी है कि किसी प्रकार की सूचना शेयर नहीं करने की सलाह दी गयी है।

पिछले आठ घंटे से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ट्विटर अकाउंट अनएक्टिव है। आठ घंटे पूर्व उन्होंने राधा अष्टमी पर सभी को बधाई ओर शुभकामनाएं दी। वहीं, नौ घंटे पूर्व उन्होंने शिव शिष्य परिवार के संस्थापक हरिंद्रानंद जी के निधन पर शोक प्रकट किया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि महादेव दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उनके परिजनों एवं अनुयायियों के प्रति संवेदना प्रकट किया।


