
Deoghar : देवघर जिले के सारठ थाना इलाके के पथरड्डा ओपी के सरपत्ता गांव में 25 वर्षीय एक महिला द्वारा हंसुआ से गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। महिला का नाम चमेली देवी है।

मामले की जानकारी बेटे को होते ही उन्होंने इसकी सूचना गांव वाले को दी। गांव के लोगों ने दौड़कर महिला को बचाने का प्रयास किया और घटना की जानकारी उनके पति टोटो चालक को दी। सूचना मिलने के बाद टोटो चालक पति मनोज कुमार महथा घर पहुंचा।

उपरांत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल के भर्ती कर दिया है।
घटना के संबंध में महिला चमेली देवी के पति ने बताया कि तीन दिन पूर्व मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुमसुम रहती थी। गुरुवार दोपहर में खाना खाकर टोटो चलाने के लिए नारंगी मोड चला गया। घर में दो बच्चे और पत्नी थे।
वह अकेले होने के कारण घर में रखा हसुआ से गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अत्यधिक रक्त बहने लगा जिसकी जानकारी दोनों बच्चे को होने पर मामले की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी।
लोगों ने फोन कर सूचना पति को दी। इधर डॉक्टर ने मामले की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी को दे दी है। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है।


