चाईबासा।

जेटेया थाना इलाके के बड़ा पासेया गांव में शनिवार को एक पति-पत्नी की हत्या कर दी गयी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी से इस हत्या को अंजाम देने का कारण पुछा तो आरोपी ने जो बताया वो काफी हैरान करने वाला था।

दरअसल, आरोपी ने बताया कि पति-पत्नी ने उसपर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी कारण से आरोपी और उनके बीच झगड़ा हुआ। जिसमे आरोपी ने डंडे से सिर पर हमला कर पति-पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है और पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के छानबिन से पता चला की आरोपी और म़ृतक दंपति के बीच पहले से ही पैसों को लेकर झगड़ा चल रहा था। शनिवार की रात को जब नशे की हालत में आरोपी म़ृतक दंपति के घर पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इसी में आरोपी ने पहले पत्नी के सिर पर डंडे से मारा तो पत्नी वही गिर गयी। उसके बाद जब अपनी पत्नी को गिरता देख पति आरोपी को मारने दौड़ा तो आरोपी ने पति के सिर पर भी डंडे से वार किया और सर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गयी।



