
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास बाइक सवार दो व्यक्ति को रोक कर मारपीट एवं चाकू से मार कर घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर छुट्टी दे दी गई। घटना के संबंध में घायल संथाली गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह अपने बाइक पर अर्जुन के साथ बहन के घर गोपालपुर जा रहा था।

उसी दौरान सिंघवा बरगद के पेड़ के नीचे अज्ञात चार पांच लड़के बैठे थे। उन्होंने अचानक बाइक रोक दिया ओर 10000 रंगदारी की मांग करने लगा। पैसा नहीं देने पर दो मोबाइल छीन लिया और मारपीट करने लगा।
ज़ब विरोध किया तो एक युवक ने चाकू से वार कर दिया जिसमें रवि कुमार के माथे पर तीन जगह वार किया वहीं अर्जुन के हाथ में मार कर घायल कर दिया।
दोनों जान बचाकर वहां से भागे और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पर इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
वहीं घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।



