Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके खोरादह स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर चोरों द्वारा डीजे मशीन सहित अन्य सामान की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर खोरादाह निवासी प्रदीप कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। कहा है कि वह डीजे चलाने एवं डेकोरेटर का कार्य करता है। घर से 500 मीटर की दूरी पर उसका गोदाम है जिसमें वह डीजे एवं डेकोरेर्टस का सामान रखता है। लगन नहीं रहने के कारण सभी सामान को गोदाम में सुरक्षित रख दिया था। 19 मई को जब अपने गोदाम में देखने गया तो पाया की छत के उपर के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे सामान की चोरी कर ली गयी है।

बताया कि छत पर बने कमरे में रखे 45- 45 हजार का दो डीजे मशीन एवं अन्य सामान गायब मिला। नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।



