
Deoghar News : बुधवार की अहले सुबह दुमका जिला के हंसडीहा बरहेट के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक 18 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम राहुल कुमार पिता विपिन यादव है। मृतक गोड्डा जिला के पोड़ाइयाहाट थाना क्षेत्र के आमगाछी गावं का रहने वाला है।

बताया जाता है की घटना के बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय पुलिस कि मदद से पहले सरैयाहाट स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। उसे देखने के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इधर जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता विपिन यादव का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पिता बार बार यही कह कर रो रहा था कि उसे इकलौता बेटा ही था। पिता ने बताया कि राहुल गांव के कुछ लोगों के साथ दुमका जिले में स्थित चुटोनाथ मंदिर पूजा करने गया था।
बुधवार की सुबह करीब 2:30 बजे वापस लौट रहा था। इस दौरान पहले सुबह 3:00 बजे के आसपास हँसडीहा बरहेट के पास अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सरैयाहाट पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत्य घोषित कर दिया।


