
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है।

परिजनों ने बताया कि जब घर की महिलाएं खाना बना रही थीं, तब बच्चा आनंद कुमार खेलते हुए बाहर चला गया। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में डंडे से जांच की गई, तब बच्चे का शव दिखाई दिया।

परिजन तुरंत बच्चे को बाहर निकालकर देवीपुर अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना देवीपुर थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


