भागलपुर: जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के चदरिया निवासी मोहम्मद नौशाद की 12 वर्षीय पुत्री नाहीदा की मौत चकदरिया के निकट कतरिया नदी में सोमवार को डूबकर हो गई।

परिजनों ने बताया कि मृतक लड़की घर से खेलने निकली थी।किसी तरह नदी किनारे पहुंच गई। जहां पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गई है और डूब कर उसकी मौत हो गई। उसके डूबने की सूचना किसी बच्ची ने ग्रामीणों को दिया तो ग्रामीणों ने उसका शव नदी से ढूंढ कर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।



