
Deoghar: देवघर एयरपोर्ट पर दर्जनों यात्री उस वक्त परेशान नजर आए जब अचानक फ्लाइट से उन सभी को उतार दिया गया।

दरअसल, शनिवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर देवघर से बैंगलोर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-6538 पर सभी यात्री बैठ चुके थे। काफी इन्तजार के बाद यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी कारण से फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाएगी। इसलिए सभी यात्री थोड़ा इन्तज़ार करें। इंडिगो द्वारा दूसरी व्यवस्था की जा रही है।

ये सुनते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
फ्लाइट से उतरने के बाद कई यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कर दिया। कई खबर लिखे जाने तक दूसरे विकल्प का इंतजार करते नजर आए।


