
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल गली डॉ बंसत कुमार दे लेन गली में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 2.50 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इसे लेकर राकेश कुमार राय ने थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वे सपरिवार श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने गांव गये थे। जब 28 जुलाई को दिन के तीन बजे के आसपास लौेटे तो देखा की घर का ताला टूटा पड़ा है। जब अंदर कमरे में गये तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी हुए सामानो में 25 हजार नकद, चांदी का शरबत सेट, सिलाई मशीन, सोने का कंगन, गले का चन्द्रहार, कान का दो सेट, मंगटीका शामिल है। आवेदन लेकर नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।



