
Deoghar: चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल कर पैसा की अवैध निकासी कर ली गई है। पीड़ित उमेश कुमार बिहार के मुज्जफरपुर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में देवघर के सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जाता है कि 19 अगस्त को बैजनाथधाम रेलवे स्टेशन के पास उनका मोबाइल गुम हो गया था। उस मोबाइल का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाता से 2537 रुपया की अवैध निकासी कर ली गई। वहीं उनके मोबाइल का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाता में 13 हजार की अवैध जमा व निकासी की गई है।

आशंका है कि जमा की गई राशि साइबर ठगी का है। इस कारण उन्हें गलत तरीके से फंस जाने का डर सता रहा है। बैंक जाने पर उन्हें इस बारे में जानकारी मिली।


