रांची।

बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट पर विमान की एंटी हाइजैकिंग माॅक ड्रिल किया गया है। बुधवार काे माॅक ड्रिल शाम 4:30 से 5:30 बजे किया गया।

इसमें CISF के 21 जवान और ATS 20 जवान के अलावे झारखंड पुलिस के जवानाें ने हिस्सा लिया। इस माॅक ड्रिल में चार आतंकवादियो ने विमान काे हाइजैक कर लिया था। उनकी डिमांड काे पूरा नहीं कर सीआईएसएफ जवान और एटीएस के जवानाें ने सभी आतंकवादियाें काे मार गिराया।

CISF कमांडेंट एकता सिंह ने बताया कि साल में एक बार एंटी हाइजैकिंग माॅक ड्रिल किया जाता है। इससे यह देखा जाता है कि एयरपाेर्ट पर किसी तरह के हमला हाेने पर निपटने के लिए हम कितना तैयार है। जवानाें की इंफीशियंसी भी देखी जाती है। यह माॅक ड्रिल सफल रहा। जवानाें ने अपने दमखम का बेहतर प्रयाेग किया


