
Deoghar: देवघर शहर के बरमसिया मोहल्ला निवासी मनोज कुमार सिन्हा के पुत्र मनोरंजन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मनोरंजन ने 46वां रैंक प्राप्त किया है, उनका चयन सब रजिस्टार के लिए हुआ है।

मनोरंजन की सफलता पर परिजन खुश हैं। उल्लेखनीय है कि मनोरंजन के पिता मनोज कुमार सिन्हा वन विभाग से रिटायर हुए हैं। अपनी सफलता का श्रेय मनोरंजन ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि ईमानदारीपूर्वक मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है।

बता दें कि मनोरंजन की पत्नी भी बीपीएससी पास आउट हैं। मनोरंजन की स्कूली शिक्षा संत फ्रांसिस स्कूल से पूरी हुई है।


