
Deoghar : हार्ट अटैक से रविवार के एक श्रद्धालु की मौत हो गयी। मृतक का नाम बिको उपाध्याय पिता स्व सुदामा उपाघ्याय है जो उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला के भलवानी का रहने वाला थे।

बताया जाता है कि वह पूजा करने बाबाधाम आया था। रविवार की अहले सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी।

आनन फानन में उसके साथ आये अन्य श्रद्धालु द्वारा उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को अपने साथ लेकर चले गये।


