
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने बाइक लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं लूटी गयी बाइक को भी बरामद कर लिया है।

जेल गये आरोपी का नाम सागर पासी है जो थाना इलाके के अठमोरिया गांव का रहने वाला है।

बताते चलें कि चार अप्रैल की रात करीब एक बजे हथियार बंद अपराधियों ने हरलाजोरी मंदिर के पास कुशुमडीह निवासी मुकेश यादव की बाइक मारपीट कर छिन लिया था। इसे लेकर मुकेश ने रिखिया थाना में मामला दर्ज कराया था।
मामले में सागर पासी, निशांत पासी सहित तीन चार अज्ञात को आरोपी बनाया था।


