
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने सारवां थाना इलाके के घोरपरास जंगल-झाड़ी से छापेमारी कर 13 साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों द्वारा फर्जी कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना के नाम पर अपने फर्जी मोबाइल नंबर का प्रयोग कर आमलोगोंं को झांसे में लेकर ठगने का कार्य करते थे। इनके पास से 13 मोबाइल और 13 सिमकार्ड बरामद किया गया है।

छापेमारी दल के पुनि त्रिलोचन तामसोय, पुअनि टेकलाल मेहता और सारवां थाना प्रभारी पुअनि संदीप भगत शामिल थे।
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार साइबर आरोपितों में इदरीश अंसारी बंधाडीह , महफुज अंसारी दुधानी थाना पालोजोरी, परवेज शेख लपरीटांड, मो इजहार अंसारी बरमतरा थाना सारवां, सोहेल अंसारी, मोजाहिद अंसारी, कमाल अंसारी, हबीबुल्लाह अंसारी, शहजहां अंसारी, बहरूद्दीन अंसारी सभी साकिन कपसा, उमर अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, इल्ताब अंसारी साकिन पिंडरा थाना सारठ के नाम शामिल हैं।


