
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर कुंडा, सारवां पथरौल और खागा थाना इलाके से ग्यारह साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ कर जेल भेज दिया। वहीं एक किशोर को निरूद्ध किया गया। जेल गये सभी साइबर अपराधी द्वारा एसबीआई बैंक ग्राहको को केवाईसी करने के नाम पर कस्टमर का कार्ड डिटेल्स जैसे कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी पूछ कर ठगी का कार्य करते थे।

पुलिस ने इन सबों के पास से 12 मोबाइल, 21 सिमकार्ड और 01 एटीएम बरामद किया है। इनके पास से बरामद मोबाइल में साइबर क्राईम के 45 लिंक मिले हैं जिसकी जांच साइबर थाना पुलिस करने में जुट गयी है।

कौन- कौन गये जेल
जेल जाने वाले साइबर अपराधियों में राजकुमार मंडल गौरीपुर कुंडा थाना, पंकज दास, उत्तम कुमार दास ग्राम जारा थाना सारवां, मोसाहीद अंसारी, आलम अंसारी कालीपहाड़ी, अल्ताफ अंसारी, गोल्डन अंसारी ग्राम कसैया, जितेन्द्र दास, आशिष कुमार दास, बबलू दास ग्राम सिमरातरी थाना पथरौल और गुणाधर मंडल ग्राम रधुवाडीह थाना खागा का रहने वाला है।


