
Deoghar: सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। मृतक 26 वर्षीय दीपक हरिजन बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के डोमनागढ़ा गांव का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया गया कि वह बुधवार की शाम को अपने दो दोस्तों के साथ घर से बाइक से घूमने निकला था। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इस दौरान बाइक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए कटोरिया सीएचसी ले जाया गया।

बाद में रात को सूचना मिलने पर उसके स्वजन वहां पहुंचे। हालत बिगड़ने पर युवक को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पहुंचने पर जांच कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया की अज्ञात ऑटो चालक बाइक में धक्का मार कर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कटोरिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



