
Deoghar: देवघर नगर थाना में छेड़खानी को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। ये मामला ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला ने दर्ज कराया है। मामले में सदर अस्पताल रोड निवासी चंदन साह को आरोपी बनाया है।

महिला ने कहा है कि 22 अप्रैल को चन्दन साह रात के 9.30 बजे के आसपास पार्लर मे घुसकर मारपीट करने लगा। जब -जब वह अकेली रहती है तो गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगता है।

मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच मे जुट गई है।


