spot_img

Deoghar: बम लगने से एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही छानबीन

Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बिहार बॉर्डर पर स्थित उदयपुरा गावं में बम लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना बुधवार की अहले सुबह की बतायी जाती है।

घायल का नाम जलेश्वर यादव है। उसे परिजनों ने कुंडा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। इसे लेकर देर शाम तक परिजन द्वारा रिखिया थाना में कोई शिकायत नहीं दिया गया है। इस घटना की जानकारी रिखिया पुलिस को शाम को लगी। सूचना मिलते है रिखिया थाना प्रभारी अमित कुमार पहले कुंडा स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। घायल को इलाज के लिए आइसीयू में भर्ती कराया गया था।

उसके बाद पुलिस उदयपुरा पहुंची, लेकिन घटना के बावत विशेष जानकारी नहीं मिल पाया है। बम उसे कैसे लगा इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस घायल के होश में आने का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!