
Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके तीलजोरी गावं में पत्नी को अपने साथ ले जाने आये एक युवक की ससुराल वालों ने जमकर पीटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारपीट में उसके सिर एवं एक हाथ में गंभीर चोट लग गयी। उसके साथियों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल का नाम बब्लू डोम है जो गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चरघरा का रहने वाला है। घायल ने बताया कि वह पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा था।
ससुराल पहुंचते ही उसके ससुर मोहन डोम, साला सोनू डोम और ससुर का साला विजय डोम लाठी, डंडा एवं रड से मारकर घायल कर दिया।
घटना की जानकारी स्थानीय देवीपुर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


