
Deoghar: देवघर एम्स में गुरुवार की रात एमबीबीएस (सत्र 2023) के 24 वर्षीय छात्र ध्रुव कुमार कैंपस के पांच मंजिला हॉस्टल से गिर गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर अवस्था में छात्र का इलाज देवघर एम्स के ही इमरजेंसी ब्लॉक में चल रहा है।

एम्स के चिकित्सकों की देखरेख में आइसीयू वार्ड में छात्र का इलाज चल रहा है। घायल छात्र ध्रुव कुमार मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के रहनेवाला है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को ध्रुव अपने नियमित क्लास करने के दौरान तबीयत खराब होने की बात कहकर हॉस्टल आराम करने चले गये थे। रात करीब 8:00 बजे ध्रुव हॉस्टल के नीचे गिरे पड़े मिले। हॉस्टल में ध्रुव का कमरा पांच मंजिला पर है।
घटना की सूचना मिलने पर देवघर एम्स के डायरेक्टर सौरव वाष्र्णेय भी आइसीयू में इलाजरत ध्रुव की स्थिति से अवगत हुए, एम्स प्रबंधन के अनुसार घायल ध्रुव कुमार होश में है और लगातार उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर देवीपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस इमरजेंसी वार्ड के बाहर कैंप कर रही है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस हॉस्टल के कर्मियों से पूछताछ भी कर रही है। एम्स प्रबंधन ने घटना की जानकारी छात्र के अभिभावकों को दे दी है।


