
Deoghar: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के रिहायशी कॉलोनी में एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि, 20 वर्षीय मृतक युवक का नाम अर्णव विशाल उर्फ छोटू है और वह साल 2021 में इंटर का स्टेट टॉपर था. छोटू अपने माता-पिता के साथ घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि, उनका बेटा डिप्रेशन का शिकार था।
2021 का स्टेट इंटर टॉपर था मृतक, पहली कोशिश ने पास कर चुका था IT का इम्तहान।

मृतक युवक के परिजनों की मानें तो, उनका छोटा पुत्र 20 वर्षीय अर्णव विशाल उर्फ छोटू रांची के डीएवी श्यामली से 2021 मे इंटर कक्षा मे स्टेट टाॅपर रह चुका है. इंटर पास करने के बाद अर्णव आईटी (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ) की तैयारी मे जुटा था । 2021 के दौरान ही उसने आईटी की प्रतियोगिता पास किया था लेकिन बेहतर रिजल्ट नही होने के कारण उसने पुन परीक्षा की तैयारी मे जुटा था । परीक्षा मे बेहतर प्रदर्शन नही कर पाने के कारण वह लगातार मानसिक तनाव मे था ।
SBI में ब्रांच मैनेजर हैं पिता, आयकर विभाग में तैनात है बड़े भाई।

बताया जा रहा है कि, बिहार के जमुई जिला निवासी मृतक के पिता गोड्डा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात हैं जबकि, बड़ा भाई आयकर विभाग में कार्यरत है। मृतक की मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे रांची से अपने पास देवघर बुला लिया था जहां किराए के मकान में रहकर वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा था।
अचानक निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ा और खुद को आग लगा ली।
बताया जा रहा है कि, मृतक का परिवार जसीडीह के चकाई मोड़ के समीप किराए का मकान लेकर रह रहे थे और पास ही के हटिया रोड में अपने नए मकान का भी निर्माण करा रहे थे। इसी बीच अचानक वह अपने निर्माणाधीन भवन के दो मंजिल की छत पर चढ़कर शरीर मे ज्वलनशील पदार्थ डालकर माचिस से आग लगा लिया और कुछ ही देर बाद वह छत से नीचे कूद गया । इस दौरान चीख-पुकार सुन आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए लेकिन, इस बीच युवक पूरी तरह झुलस चुका था जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर रिजल्ट नहीं आने से डिप्रेशन में था युवक-परिजन
मृतक युवक के परिजनों की मानें तो, छोटू ने साल 2021 के दौरान IT की प्रतियोगिता में सफलता हासिल की थी लेकिन, बेहतर अंक नहीं मिलने की वजह से उसने दोबारा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। इस बीच जब उसका डिप्रेशन बढ़ने लगा तब परिजनों ने उसे रांची से वापस बुला लिया और अपने साथ रखने लगे लेकिन, इसी बीच युवक ने ऐसा ख़ौफ़नाक कदम उठा लिया जिसके बाद उसके पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
जांच के बाद सामने आएगी मौत की सच्चाई- एसपी
घटना की जानकारी जसीडीह मिलते ही जसीडीह थाना इंचार्ज विक्रम प्रताप दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और फौरन शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गए, इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान सुभाष चन्द्र जाट ने बतलाया कि, प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी के प्रतीत होता है लेकिन, मेडिकल रिपोर्ट और जांच-पड़ताल के बाद मामला का खुलासा हो पाएगा ।


