
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में प्रसूत यादव, राजेंद्र यादव के नाम शामिल है। घायल ने बताया कि उसके पिता को अपने मामा घर में जमीन मिला है। वहां सभी परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से रह रहा है। बताया कि बगलगिर द्वारा जबरदस्ती जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा था।

जिसकी जानकारी पूर्व में भी मोहनपुर थाना पुलिस को दिया है। बताया कि शनिवार को अचानक वे लोग हथियार के साथ उसके घर पर आकर मारपीट करने लगे। लाठी डंडे से मारकर सर फोड़ दिया और हाथ भी तोड़ दिया। परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
स्वजनों के द्वारा इसकी जानकारी सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ओपी पुलिस वहां पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया।



