
Malda: पति पर पत्नी की हत्या कर तालाब के किनारे फेंकने का आरोप लगा है। हत्या के आरोप में आरोपित पति राजा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार देर रात चांचल थाना के बिरस्थली गांव की है। चांचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। मृत गृहिणी का नाम रुकसाना खातून है।

रुकसाना की मां अनो बीबी ने बताया कि करीब छह साल पहले गांव में राजा खान के साथ रुकसाना की शादी हुई थी। राजा खान ईंट भट्टा में काम करता है। उनका एक चार साल का बेटा भी है। शादी के बाद से दोनों में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि रात में गांव में धार्मिक जलसा हुआ था। जिसमें दोनों गया था। जलसा से घर लौटने के बाद दोनों ने खाना भी खाया।

फिर रुकसाना सोने चली गयी। इस दौरान दामाद ने रुकसाना की बेरहमी से हत्या कर तालाब के किनारे फेंक दिया। इससे पहले भी दामाद ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने दमाद को सख्त से सख्त सजा देने की मांग किया। वहीं,मृतक की मां ने दामाद के खिलाफ चांचल थाने में हत्या का मामला भी दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक घटना में मृतक के पति राजा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती कयास लगाए जा रहे हैं कि घटना पारिवारिक विवाद को लेकर हो सकती है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।


