
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अपराधिक योजना बनाते चार बदमाशों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। इन सबों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया है।

जेल गये आरोपियों में पियुष कुमार उर्फ आशीष देव साकिन बंसडीह थाना देवरी जिला गिरिडीह वर्तमान पता हाथीपहाड़ कुंडा के अलावे समीर हांसदा, शिवम कुमार गुप्ता, मानस कुमार सिंह साकिन हाथीपहाड़ थाना कुंडा जिला देवघर के नाम शामिल हैं।

इसे लेकर कुंडा थाना प्रभारी पुअनि संतोष कुमार मंडल के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चरकीपहड़ी स्थित टी ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट के पास कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे और कियी अपराधिक घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहे।
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापेमारी टीम का गठन किया जिसमें सअनि ओमप्रकाश, सअनि शिवयतन मुर्मू सहित जवान शामिल थे। पुलिस जैसे ही वहां पहुंची तो सभी अपराधी इधर-उधर भागने लगे।
भागने के क्रम में चार को दबोच लिया गया। दबोचे गये सभी अपराधियों की जब जांच की गयी तो पियुष कुमार के कमर से एक देशी पिस्टल और समीर हांसदा के कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
तब सभी से कड़ाई से पुछताछ की गयी तो बताया कि सभी लोग राहगिरों को हथियार का भय दिखाकर लूट पाट करने का प्लान बना रहे थे।


