spot_img
spot_img
होममहाराष्ट्रमुंबईः समुद्र में डूबी जहाज से बचाए गए 184 कर्मचारी, 77 अब...

मुंबईः समुद्र में डूबी जहाज से बचाए गए 184 कर्मचारी, 77 अब तक लापता

मुंबई के करीब अरब सागर में डूबी पी 305 जहाज (बार्ज) से 184 कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने की जानकारी भारतीय नौसेना ने बुधवार को दी। इस जहाज पर कुल 261 कर्मचारी तैनात थे। इसमें से 77 कर्मचारी लापता हैं।

मुंबई


मुंबई के करीब अरब सागर में डूबी पी 305 जहाज (बार्ज) से 184 कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने की जानकारी भारतीय नौसेना ने बुधवार को दी। इस जहाज पर कुल 261 कर्मचारी तैनात थे। इसमें से 77 कर्मचारी लापता हैं। नौसेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दूसरी जहाज गाल कंस्ट्रक्टर के सभी 137 कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अरब सागर में उठे ताउते तूफान में सोमवार को मुंबई के बांबे हाई के पास तेल उत्खनन के काम में लगे यह दोनों बार्ज समुद्र में बह गए थे। समुद्र में तेज हलचल के कारण विषम परिस्थितियों में नेवी और कोस्ट गार्ड के जवानों ने बहादुरी के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इसमें पी-305 जहाज डूब गया।

इसी तरह गुजरात के पोपाव बंदरगाह के समुद्र में फंसी दो जहाजों को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। एसएस3 नामक जहाज से 196 और सागर भूषण पोत से 101 लोगों को बचाया गया है। ओएनजीसी और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से इन दोनों जहाजों को खींचकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। बचाव कार्य में नेवी की आईएनएस तलवार युद्धपोत भी क्षेत्र में तैनात थी। पोपाव बंदरगाह से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर सागर भूषण और लगभग 75 किलोमीटर के अंतराल पर एसएस-3 समुद्र में फंसी हुई थी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!