
Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दलदली गांव निवासी 70 वर्षीय दारोगी महतो की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध शनिवार सुबह घर से बाहर शौच करने जा रहे थे।

शौच करने के लिए सड़क पार करने के दौरान विपरीत दिशा से तेजी से आ रही चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी होते हुए बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच गए।

घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर वृद्ध का इलाज किया जा रहा था। उसी क्रम में उसकी मौत हो गई।
उधर घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दे दी गई है।


