
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के महेशमारा खरवारी मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला गहनी देवी की मौत दवा का ओवरडोज लेने की वजह से हो गई।

मृत वृद्ध महिला के पुत्र धर्मेंद्र मेहता ने बताया कि उसकी मां पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज भी कराया गया।

चिकित्सक की परामर्श पर उसे दवा भी दिया जा रहा था। शनिवार को वह अंजाने में दवा का ओवरडोज ले ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसका प्राथमिक उपचार भी किया गया। भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था।
उसी क्रम में उसकी मौत हो गई। पुत्र द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किए जाने के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया।


