देवघर: देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हल्दिया-बरौनी क्रूड ऑयल चोरी और अन्य मामलों में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताई।
एक मामला क्रूड आयल चोरी से जुड़ा हुआ है। देवघर के देवीपुर थाना अंतर्गत सिरसिया गांव में 23 मई को अज्ञात अपराधियों द्वारा हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन में आयल कटिंग का वॉल्व लगाकर तेल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। देवघर एसपी के निर्देश पर मामले में एक विशेष टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान कांड में संलिप्त अपराधी सागर यादव, कोडरमा जिला से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से कांड में इस्तेमाल किये गए टैंकर की भी बरामदगी हुई।
सागर की निशानदेही पर देवघर जिले के बंधा से केदार शाह और सारवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर से कोदो हाजरा उर्फ़ कौशल हाजरा को गिरफ्तार किया गया। कोदो हाजरा के पास से तलाशी के दौरान देवीपुर थाना क्षेत्र का मैप पाया गया। तीनों अपराधकर्मियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है और कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों का नाम भी बताया है।
वहीं, मोटरसाइकिल चोरी, मोबाइल चोरी व छिनतई मामले में आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद समान:-
- एक ऑयल टैंकर
- देवपुर का मैप
- चार मोटरसाइकिल और
- 19 मोबाइल
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
- विकास दास
- सिकंदर दास
- अनिल कुमार गुप्ता
- भोला साह
- बालेश्वर किस्कू
- फिलिप मुर्मू
- राज कुमार गोस्वामी
- सिताराम सोरेन
- सागर यादव
- केदार साह
- कोदो हाजरा उर्फ कौशल हाजरा