
Deoghar News : देवघर जिले के साइबर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड संथाल परगना डीआईजी के निर्देश पर हुआ है।

बताते चलें कि पालोजोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में साइबर थाना पुलिस के साथ अन्य थाना की पुलिस साइबर अपराधी को पकड़ने गई थी।

इस दौरान साइबर अपराध के आरोप में मिराज अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई थी।
इसी मामले में जांच के बाद साइबर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद को डीआईजी संथाल परगना के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है।


