
Deoghar: सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। मृत युवती देवघर रिमांड में रह रही थी।

बताया जाता है कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी गई थी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा था। उसी क्रम में उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गठित की गई। टीम में शामिल डा. रवि कुमार, डा. अशोक अनुज व डा. डी पासवान द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी गुप्ता की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
बताया गया कि वर्ष 2013 को बाल कल्याण साहेबगंज द्वारा देवघर बाल गृह सह संपरेक्षण गृह को सौंपा गया था। यहां उसकी शनिवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।


