
Deoghatr : शनिवार की सुबह अलग-अलग स्थानो पर हुए सड़क हादसे में दो महिला की मौत देवघर सदर अस्पताल लाने के क्रम में हो गई। पहली घटना बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के चकाई -गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सिमरिया गांव के पास घटी। जहां एक तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए चालक ने 55 वर्षीय महिला को धक्का मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदरअस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम 55 वर्षीय मालो देवी है जो चकाई थाना क्षेत्र के सिमरिया गावं कि रहने वाली है।

घटना कि जानकारी परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना कि बावत मृतका के बेटे प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी मां सुबह खेत कि ओर गई थी। खेत देखकर वापस लौट रही थी उसी दौरान सिमरिया मोड़ के पास ही अंज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते उसे धक्का मार दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिए।
दूसरी घटना देवघर – काटोरिया मुख्य मार्ग कि है। जहां एक महिला राजबाड़ा के पास बस से उतरने के क्रम में गंभीर रूप घायल हो गई। आनन फानन में उसे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका का नाम 40 वर्षीय रेखा देवी है जो बिहार के नालंदा जिले के रानूबीघा गावं कि रहने वाली है। मृतका के बेटे अमित कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला में वह काँवारिया पथ पर राजबाड़ा के पास होटल खोला है। शनिवार कि सुबह उसकी मां जसीडीह स्टेशन पर उतरी थी।
वहां से बस से राजबाड़ा आ रही थी। वह भी मां को सड़क पर लाने गया था। बस से उतरने के क्रम में वह गिर गई ओर उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उपरांत उसे एम्बुलेंस से इलाज के सदर अस्पताल पहुंचा जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैधनाथ धाम ओपी पुलिस को दें दी गई है।


