
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने हुए टक्कर में तीन युवक घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के गिरना गांव निवासी विजय सिंह ने बताया कि वह अपने साथी योगेन्द्र सिंह के साथ मोहनपुर बाइक से काम करने जा रहा था। इस दौरान डुमरिया मोड के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया।

हादसे में उन दोनों के अलावा दूसरे बाइक पर सवार रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुधीर कुमार भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मोहनपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


