Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के टावर चौक के पास शुक्रवार को कथित रूप से मुंबई के दंपत्ति से पांच लाख रूपये लूट कर लिये जाने का मामला सामने आया था। लेकिन देर रात को पीड़ित दंपत्ति द्वारा नगर थाना में कोई शिकायत नहीं दिया गया और वे वापस लौट गये।

पुलिस सूत्रों कि माने तो उक्त दंपत्ति को ठगों द्वारा देवघर में सस्ता सोने मिलने की बात कह कर बुलाया गया था। दंपत्ति सोना लेने के लिये देवघर के टावर चौक स्थित एक होटल में रूके। शुक्रवार को दिन के करीब 12 बजे के आसपास दो व्यक्ति मिलने पहुंचा।

सूत्रों ने बताया कि दोनों व्यक्ति द्वारा दंपत्ति को पैक किया हुआ पैकट थमाया जिसमें सोना होने की बात कही गयी और पांच लाख रूपये लेकर दोनों व्यक्ति निकल गये।
सूत्रों की तो माने तो दोनों व्यक्ति के जाने के बाद होटल में रूके दंपत्ति द्वारा जब उक्त पैकेट को खोला गया तो उसमें बाबा धाम का प्रसाद रामदाना निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उपरांत दोनों दंपत्ति के द्वारा इसे लेकर लूट हो जाने की कहानी रचकर थाना शिकायत देने पहुंचे थे। देर रात को जब दंपत्ति से पुलिस ने पुछताछ किया तो यह सच्चाई सामने आयी।
उपरांत दंपत्ति थाना में कोई शिकायत दिये ही वापस लौट गये। हांलाकि नगर पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी है।



