Deoghar: जसीडीह-दुमका रेल लाइन पर शनिवार को रिखिया थाना क्षेत्र के चक्र मिश्रबांध के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुर्जुग की मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही रिखिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि बूर्जुग पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी क्रम में अचानक ट्रेन आ गयी और वह उसकी चपेट में आ गया।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। इधर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिये पोस्टमार्टम हाउस स्थित शवगृह में रखा गया है।



