
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने एक वारंटी और दूसरा एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये वारंटी का नाम अभय गिरी है।

जो थाना इलाके के शिक्षा सभा चौक का रहने वाला है। वह मृत बाबा परिहस्त गैंग का सदस्य बताया जाता है। वह कई माह से फरार चल रहा था।

वहीं दूसरा जेल गये आरोपी का नाम अनय वत्स है जो नगर थाना के एक मामले का आरोपी था।


