
Deoghar: देवघर नगर थाना में दो महिला ने सोने की चेन छिनतई कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है।

पहला मामला बरमसिया साकेत बिहार निवासी तृप्ति रूपम ने दर्ज कराया है। कहा है कि वह अम्बेडकर चौक से बरमसिया चौक के बीच सब्जी खरीदने के लिये गयी थी। उसी क्रम में एक साइबर कैफे के समीप बाइक सवार दो बदमाश वहां आया और गले से सोने की छिन कर अंबेडकर चौक की ओर से फरार हो गया।

दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए था। कहा है कि उक्त सोने की चोन के साथ एक लॉकेट भी था।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गयी है।
इधर, सोने की चेन झपटमारी को लेकर एक और मामला नगर थाना में दर्ज किया गया है।
यह मामला थाना क्षेत्र के पोखनाटिल्हा निवासी नितू वर्णवाल ने दर्ज कराया है। कहा है कि वह घर से टोटो पर सवार होकर संबंधी के घर कृष्णापुरी जा रही थी। उसी दौरान आरके मिशन स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने चलती टोटो में ही गले से सोने की चेन झपटकर बरमसिया की ओर फरार हो गया।
अचानक गले से चेन खींचने के कारण गर्दन में खरोंच आ गयी। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है।


