
Deoghar News : देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह घायल अवस्था में मिले करीब 35 वर्षीय अज्ञात श्रद्धालु कांवरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। रिखिया पुलिस ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे बिहार बॉर्डर के करीब रिखिया थाना क्षेत्र के दुम्मा के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही रिखिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची।
पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।



