
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में गोदाम पर कब्जा करने और तोड़फोड़ करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला हाथीपहाड कर्निबाग निवासी आलोक कुमार सिंह ने दर्ज कराया है। जिसमें बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के चांदडीह निवासी प्रशांत कुमार सिंह, विकास सिंह, भोला सिंह सहित अन्य 15 अज्ञात को आरोपी बनाया है।

दर्ज मामले में कहा है कि कारनीबाग नम्बर 584 जमाबंदी नम्बर 41, प्लॉट नम्बर 68 रकबा 1580 वर्गफीट जो उसकी मां के नाम से है। उसमे पुराने टायर क्रय-विक्रय का गोदाम है। उपरोक्त सभी लोग 21 अगस्त को दिन के 11. 30 बजे पहुंचे और हड़पने की नीयत से लात से मारकर गोदाम का ताला तोड़ दिया। जब विरोध किया गया तो आरोपी पत्थर-ईंट फेंकने लगे। गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखे गल्ले से 41 हजार नगद निकाल लिया। वहीं लगभग एक लाख मूल्य का टायर लूट लिया।

उक्त गोदाम में रखे एक ऑटो, एक ऑल्टो कार , मोटर , टेबुल, कुर्सी जिसकी कीमत लगभग 10 लाख है हड़पने नियत से उसपर कब्जा कर लिया। जब इसका विरोध किया तो जान मारने की धमकी दी। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।


