
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव के रहने वाले एक युवक अपनी प्रेमिका को किसी और का होता देख बर्दाश्त नहीं कर पाया।

युवक ने प्रेमिका के शादी के दिन ही विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया।

युवक को आनन फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विषपान करने वाला युवक किसी लड़की से प्यार करता था। लड़की को शादी बुधवार को तय कर दी गई थी। शादी की जानकारी मिलते ही युवक ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
आनन फानन में उसे परिजनों द्वारा इस इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।



