बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक व कोरियोग्राफर फराह खान कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी खुद फरहा खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिये फैंस को दी है।

फराह ने मजाकिया अंदाज में लिखा-‘मुझे आश्चर्य है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने अपना ‘काला टीका’ नहीं लगाया। डबल वैक्सीन लगवाने के बावजूद भी, मैं कोरोना संक्रमण से पीड़ित हो गई हूं। मैंने पहले ही सभी को बता दिया है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट करवा लें। हालांकि, अगर मैं किसी को भूल गयी हूं (बुढ़ापे की याददाश्त के कारण) तो भी आप प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। जल्द ठीक होने की उम्मीद है।’

फराह खान के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फराह खान ने हाल ही में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 की शूटिंग की थी। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 का एक स्पेशल एपिसोड भी शूट किया।
वहीं अगर फराह के हेल्थ अपडेट की बात करें तो फरहा खान फिलहाल क्वारंटीन में हैं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।
इन्हे भी पढ़ें:
- Deoghar: टावर चौक बाजार में ओड़िसा की बुजुर्ग महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपटी
- Deoghar: घर में घुसकर महिला व 13 वर्षीय बेटे पर जानलेवा हमला, महिला रेफर
- Deoghar: थार सवार चार अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, विरोध पर मारपीट व लूटपाट
- रंगदारी व संगठित अपराध के खिलाफ Deoghar पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर



