
Deoghar : हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक 70 वर्षीय पंचू महराना दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार की रात वह घर के छत पर सोया हुआ था। नींद में उठने के कारण उसे छत के मुंडेर का अंदाजा नहीं रहा और वह उपर से नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां इलाज के क्रम में उसकी देर रात को मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


