
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के माथाबांध निवासी प्रिंस शर्मा को उनके ही घर में घुसकर मारपीट कर हथियार बंद अपराधियों ने पिस्टल के बट से जख्मी कर दिया। मारपीट में हुए जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।

वहीं मामले को लेकर युवक के पिता अशोक कुमार शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज की है। उनका कहना है कि कुछ युवक जबरन उसके घर में घुस गए और उनके बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। बीच बचाव करने आई उनकी पुत्री के सिर पर पिस्टल सटा दिया। साथ ही पुलिस केस करने पर जान मारने की धमकी भी दिया।

शिकायत में जख्मी युवक के पिता ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले लोगों का नाम भी दर्ज कराया है। बताया जाता है कि पूर्व में आपसी दुश्मनी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। जख्मी युवक का भी तालुकात एक ग्रुप से है जबकि मारपीट करने वाले दूसरे ग्रुप का है।
पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस पुरानी बातों को भी खंगालने में जुटी है। ताकि मामले के पीछे की मुख्य वजह सामने आ सके।


