

हैदराबाद।

कोविड-19 के चलते सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म Annathey की शूटिंग रोकनी पड़ गई है. फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी और जानकारी के मुताबिक क्रू के 8 सदस्यों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है.

फिल्म की शूटिंग के लिए रजनीकांत पिछले हफ्ते चेन्नई से रवाना हुए थे और उन्हें नयनतारा के साथ हैदराबाद में फिल्म के इस शेड्यूल की शूटिंग 29 दिसंबर तक पूरी करनी थी. हालांकि बीच में ही टीम के सदस्यों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने से फिल्म की शूटिंग प्रभावित हुई है और अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म की शूटिंग दोबारा कब शुरू की जा सकेगी.



