
Deoghar: देवघर-सारठ एनएच पर दो मार्च को सड़क दुर्घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रेणु देवी की मौत हुई थी। उसके बाद उपद्रवियों द्वारा हंगामा कर पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया था। इस संबंध में दर्ज कुंडा थाना कांड संख्या 59/25 में पुलिस ने दो अप्राथमिक आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कराया।

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, मामले के अप्राथमिक आरोपी कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां निवासी विष्णु यादव और संजय यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट के निर्देश पर कुंडा थाने की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उक्त घटना में अलग-अलग पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों की शिकायत पर कुंडा थाने में चार केस दर्ज है।


