
Deoghar News : अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र की रहने वाली पुतुल देवी सड़क हादसे में घायल हो गयी।

घटना के संबंध में बताया गया कि अज्ञात वाहन से धक्का लगाने से वह घायल हो गयी। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी युवक संतोष कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण ये हादसा हुआ है।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


