
Deoghar: बोकारो के एक छात्र से देवघर में ठगी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बोकारो थर्मल का रहने वाला युवक प्रदुम कुमार रांची के मारवाड़ी कालेज में पढ़ाई करता है। वह एमएससी का छात्र है। उसने ओएलएक्स पर एक मोबाइल बिक्री का प्रचार देखा। उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। प्रचार देने वाला युवक देवघर का था।

बातचीत के क्रम में प्रदुम ने उस युवक को बताया कि वह मोबाइल खरीदना चाहता है। हालांकि साथ में उसने कहा कि उसके पास एक लाख का एक लैपटाप है वह उसे बेचना चाहता है। उसने लैपटॉप की कीमत 50 हजार बताया। युवक ने फोन पर सौदा तय कर लिया। उसके बाद प्रदुम देवघर आ गया। वह जसीडीह स्टेशन से सत्संग चौक के पास गया।

वहां दोनों युवकों ने उसे बाइक से एक होटल ले गया जहां खाना खाया। वहां पर प्रदुम ने ऑनलाइन पैसा देकर मोबाइल खरीद लिया। उसके बाद लैपटॉप खरीदने की बात पर युवक प्रदुम को स्मार्ट बाजार के पास एक गली के पास ले गया। वहां एक और युवक आया।
युवक ने लैपटॉप चेक कराने के नाम पर लिया। बाद में वह लैपटाप लेकर फरार हो गया। प्रदुम ने दोनों युवकों का इंतजार किया जब वे नहीं आए तो उसे समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उसके बाद उसने इसकी शिकायत नगर थाना में कर दी।
नगर थाना की पुलिस लैपटॉप लेकर भागने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।


