
मोगादिशु

पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया की नेशनल आर्मी ने कहा है कि शाबेल इलाके में सेना ने अल शबाब के 100 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस दौरान विद्रोहियों को काफी क्षति पहुंची है।

सोमाली नेशनल आर्मी के अध्यक्ष ओडोवा युसूऱ रेज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस इलाके में से आतंकवादियों के सफाए के लिए यह अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्रोहियों को काफी क्षति पहुंची है और कई कमांडर भी मारे गए हैं। अल शबाब के ठिकानों सहित कई क्षेत्रों को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है। अभी भी इलाके में आतंकवादियों के खात्मे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जब तक आतंकवादियों का इलाके से पूर्णरूपेण सफाया नहीं हो जाता तब तक अभियान जारी रहेगा।
इस अभियान के बाद से अल शबाब ने अपने नियंत्रण के कई क्षेत्रों को खो चुका है लेकिन अभी भी वह हमला करने में सक्षम है। सेना ने हाल ही में केंद्रीय और दक्षिण के क्षेत्रों में आतंकवादियों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि अल कायदा से संबंद्ध अल शबाब को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, यूके और अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अमेरिका ने कुछ वरिष्ठ कमांडरों के नाम पर इनाम भी घोषित कर रखा है। ( Agency )


